Last Updated on November 21, 2025
   
Last Updated on November 21, 2025

नीतीश सरकार में BJP, JDU, LJP R, HAM और RLM से ये विधायक लेंगे मंत्री पद की शपथ, यहां देखें पूरी लिस्ट

बिहार में नीतीश सरकार का शपथ 20 नवंबर को होगा. इससे पहले बीजेपी, जदयू, लोजपा (रामविलास), आरएलएम और हम की ओर से मंत्री पद की शपथ लेने वाले विधायकों के नाम फाइनल हो गए हैं.

2025-11-20
News



बिहार में भारतीय जनता पार्टी नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की सरकार में कौन-कौन से विधायक, मंत्री के पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे, उनका नाम फाइनल हो चुका है. नई सरकार में JDU से 9, बीजेपी से 17, हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्यूलर) , राष्ट्रीय लोक मोर्चा और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) से 1-1 विधायक मंत्री पद की शपथ लेंगे.

यहां हम आपको पार्टी वार सभी दलों के विधायकों के नाम और उनके बारे में संक्षिप्त जानकारी दे रहे हैं जो मंत्री पद की शपथ लेंगे. शपथ ग्रहण समारोह 11.30 बजे से शुरू होगा. इस शपथ ग्रहण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह समेत तमाम नेताओं की मौजूदगी होगी.

बिजेंद्र प्रसाद यादव

JDU

सुपौल से विधायक

कांग्रेस के मिन्नतुल्लाह रहमानी को हराया

OBC समुदाय से आते हैं

9 बार से विधायक

1990 से लगातार जीत रहे हैं

ऊर्जा, योजना और विकास मंत्री थे

विजय कुमार चौधरी

JDU

सरायरंजन से विधायक

RJD के अरविंद साहनी को हराया

भूमिहार समाज से आते हैं

4 बार से सरायरंजन से MLA

जल संसाधन, संसदीय मामलों के मंत्री थे

श्रवण कुमार

JDU

नालंदा से विधायक

कांग्रेस के कौशलेंद्र कुमार को हराया

कुर्मी समाज से आते हैं

1995 से लगातार जीत रहे हैं

पिछली कैबिनेट में ग्रामीण विकास मंत्री थे

लेसी सिंह

JDU

धमदाहा से विधायक

RJD के संतोष कुमार को हराया

राजपूत समाज से आती हैं

धमदाहा से 6 बार की विधायक

2010 से लगातार जीत रही हैं

खाद्य और उपभोक्ता संरक्षण मंत्री थी

अशोक चौधरी

JDU

2014 से बिहार विधान परिषद के सदस्य

JDU के महासचिव

2013 में बिहार कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष थे

2018 में कांग्रेस छोड़ी, JDU में शामिल हुए

बेटी शांभवी चौधरी LJP (R) से सांसद

पिछली कैबिनेट में ग्रामीण कार्य मंत्री थे

जमा खान

JDU

चैनपुर से विधायक

RJD के बृजकिशोर बिंद को हराया

2020 का चुनाव BSP से जीता

2021 में BSP से JDU में आए

पिछली कैबिनेट में अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री थे

मदन सहनी

JDU

बहादुरपुर से विधायक

RJD के भोला यादव को हराया

तीसरी बार बने विधायक

2015 में गौरा बौराम से जीते थे

मल्लाह समुदाय से आते हैं

पिछली कैबिनेट में समाज कल्याण मंत्री थे

उमेश कुशवाहा

JDU

RJD के रविंद्र सिंह को हराया

पहली बार बने मंत्री

कुर्मी समाज से आते हैं

बिहार JDU के अध्यक्ष

राज्यस्तरीय कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के उपाध्यक्ष

कलाधर मंडल

JDU

रूपौली से विधायक

RJD की बीमा भारती को हराया

गंगोता समुदाय से आते हैं

2024 में JDU में आए

राजनीति से पहले शिक्षक रहे

सम्राट चौधरी

BJP

तारापुर से विधायक

RJD के अरुण कुमार को हराया

तारापुर से इनके माता-पिता भी जीत चुके हैं

कोइरी समुदाय से आते हैं

डिप्टी CM और वित्त, वाणिज्य-कर मंत्री थे

विजय सिन्हा

BJP

लखीसराय से विधायक

कांग्रेस के अमरेश कुमार को हराया

2010 से लगातार लखीसराय से विधायक

बिहार विधानसभा के अध्यक्ष रह चुके हैं

डिप्टी CM और कृषि, खान एवं भूतत्व मंत्री मंत्री थे

मंगल पांडे

BJP

सीवान से विधायक

RJD के अवध बिहारी चौधरी को हराया

ब्राह्मण समुदाय से आते हैं

बिहार BJP के अध्यक्ष रह चुके हैं

पिछली कैबिनेट में स्वास्थ्य और कानून मंत्री थे

नीतीश मिश्रा

BJP

झंझारपुर से विधायक

CPI के राम नारायण यादव को हराया

ब्राह्मण समुदाय से आते हैं

झंझारपुर से 5 बार के विधायक

पिछली कैबिनेट में उद्योग मंत्री थे

नितिन नबीन

BJP

बांकीपुर से विधायक

RJD की रेखा कुमारी को हराया

कायस्थ समुदाय से आते हैं

2010 से लगातार बांकीपुर से विधायक

नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा के बेटे

पिछली कैबिनेट में पथ निर्माण मंत्री थे

रेनू देवी

BJP

बेतिया सीट से विधायक

कांग्रेस के वशी अहमद को हराया

बेतिया से 6 बार की विधायक

EBC समुदाय से आती हैं

बिहार की डिप्टी CM रह चुकी हैं

BJP की उपाध्यक्ष रह चुकी हैं

पशु और मत्स्य संसाधन मंत्री थीं

संजय सरावगी

BJP

दरभंगा से विधायक

VIP के उमेश साहनी को हराया

वैश्य समुदाय से आते है

2005 से लगातार दरभंगा से विधायक

विधानसभा की प्राकलन समिति के अध्यक्ष रहे

राजस्व और भूमि सुधार विभाग के मंत्री थे

नीरज कुमार सिंह

BJP

छातापुर से विधायक

RJD के विपिन कुमार सिंह को हराया

राजपूत समुदाय से आते हैं

2010 से लगातार छातापुर सीट से विधायक

पहले राघोपुर सीट से JDU के विधायक थे

लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग मंत्री थे

डॉ. प्रेम कुमार

BJP

गया टाउन से विधायक

1990 से लगातार 9 बार गया सीट से विधायक

कांग्रेस के अखौरी ओंकार नाथ को हराया

EBC समुदाय से आते हैं

2015 में विधानसभा के नेता विपक्ष थे

पिछली कैबिनेट में, सहकारिता मंत्री थे

जनक राम

BJP

अनुसूचित जाति से आते हैं

2014 में गोपालगंज से लोकसभा के पूर्व सदस्य

अनुसूचित जाति और जनजाति कल्याण मंत्री थे

विजय कुमार खेमका

BJP

पूर्णिया सीट से विधायक

कांग्रेस के जितेंद्र कुमार को हराया

तीसरी बार पूर्णिया से विधायक

वैश्य समुदाय से आते हैं

2015 में पहली बार विधायक बने

गायत्री देवी

BJP

परिहार से विधायक

RJD की बागी रितु जायसवाल को हराया

लगातार तीसरी बार विधायक

1990 में राजनीति में आई

महिला और बाल विकास समिति विधानसभा की सभापति

आनंद मिश्रा

BJP

बक्सर से विधायक

कांग्रेस के मुन्ना तिवारी को हराया

असम कैडर के IPS रह चुके हैं

जनसुराज से BJP में आए

राणा रणधीर

BJP

मधुबन से विधायक

RJD की संध्या रानी को हराया

2015 में BJP में आए

पूर्व सहकारिता मंत्री रह चुके हैं

पूर्व MP सीताराम शिवहरे के बेटे हैं

रमा निषाद

BJP

औराई से विधायक

VIP के भोगेंद्र साहनी को हराया

पहली बार विधायक बनीं

पूर्व सांसद अजय निषाद की पत्नी हैं

निषाद समुदाय से आती हैं

कृष्ण कुमार ऋषि

BJP

बनमनखी से विधायक कांग्रेस के देव नारायण को हराया

6 बार के विधायक हैं

2005 से लगातार विधायक हैं

अनुसूचित जाति से आते हैं

श्रेयसी सिंह

BJP

जमुई से विधायक

RJD के शमशाद आलम को हराया

अंतर्राष्ट्रीय शूटर रहीं, कई पदक जीते

पिता दिग्विजय सिंह केंद्रीय मंत्री रहे

स्नेह लता RLM सासाराम से विधायक RJD के सतेंद्र साह को हराया सासाराम की पहली महिला विधायक RLM प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा की पत्नी राजू तिवारी LJP (R) गोविंदगंज से विधायक कांग्रेस के शशि भूषण राय को हराया LJP (R) के विधायक दल के नेता LJP (R) के प्रदेश अध्यक्ष संतोष सुमन HAM HAM पार्टी के अध्यक्ष हैं जीतन राम मांझी के बेटे हैं लघु जल संसाधन मंत्री थे बता दें 14 नवंबर को आए नतीजों में एनडीए ने प्रचंड बहुमत हासिल किया. इस चुनाव में 89 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बीजेपी बनी वहीं 85 जेडीयू, 25 राजद, 19 लोजपा (रामविलास), 6 कांग्रेस, 5 एआईएमआईएम, 5 हम और 4 पर आरएलएम ने जीत हासिल की.


Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :

For clarifications/queries, please contact Public Talk of India at:

+91-98119 03979          publictalkofindia@gmail.com

For clarifications/queries,
please contact Public Talk of India at:

TOPICS: Bihar,

Advertisement

YouTube

Instagram


Copyright © 2025 Public Talk of India.
Portal Developed by DiGital Companion