Last Updated on March 04, 2026
   
Last Updated on March 04, 2026

राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर कब्जा वाले बयान पर उपेंद्र कुशवाहा बोले

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा था कि चुनाव आयोग पर RSS के प्रोजेक्ट के तहत कब्जा किया गया. इस पर उपेंद्र कुशवाहा ने प्रतिक्रिया दी.

2025-12-10
News

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने RSS का जिक्र कर कहा कि चुनाव आयोग पर कब्जा किया गया है. इस पर अब RLM चीफ और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा की प्रतिक्रिया सामने आई है. राहुल गांधी के बयान पर उन्होंने कहा कि अगर कोई स्पेसिफिक विषय है तो उसको वो लाएं, उस पर किसी का ध्यान भी जाएगा. सामान्य रूप से बोलेंगे कि संस्थाओं पर बीजेपी कब्जा कर रही है तो इस बात का कोई मतलब नहीं है.

इसका कोई अर्थ नहीं है- कुशवाहा

उपेंद्र कुशवाहा ने आगे कहा, बिना जाने समझे कुछ भी बोलना, इसका क्या अर्थ है, इसका कोई अर्थ नहीं है.

देश की जनता के प्रति राहुल गांधी की कोई रूची नहीं- कुशवाहा

उन्होंने ये भी कहा, राहुल गांधी की देश की जनता के प्रति कोई रूची हो तभी तो कोई बात बने. कोई रूची नहीं है. बस शौकिया राजनीति करते हैं. जब मन हो देश में रहते हैं, जब मन हो विदेश चले जाते हैं. देश की जनता देख रही है इसलिए कांग्रेस की दुर्गति भी देश की जनता ने बना दी है.

SIR के मुद्दे पर बिहार की जनता ने दिया जवाब- कुशवाहा

SIR के मुद्दे पर भी उन्होंने विपक्ष पर पलटवार किया. उपेंद्र कुशवाहा ने कहा, SIR को मुद्दा बनाकर बिहार में उन लोगों ने तो देख लिया. बिहार की जनता ने उनके SIR के मुद्दे का जवाब जोरदार तरीके से दे दिया है. अब उसके बाद भी SIR को मुद्दा बनाने की कोशिश है. उनकी बुद्धि के मालिक भगवान ही है.

बिहार की जनता ने पिटाई कर दी- कुशवाहा

RLM चीफ ने कहा कि जिस चीज को मुद्दा बनाकर मुंह की खाए, बिहार की जनता ने पिटाई कर दी है. फिर उसको मुद्दा बनाने की कोशिश है. विपक्ष पर तंज करते हुए कहा, वो ऐसे ही करते रहें, NDA के समर्थन में बिहार की जनता आशीर्वाद देती रहे.


Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :

For clarifications/queries, please contact Public Talk of India at:

+91-98119 03979          publictalkofindia@gmail.com

For clarifications/queries,
please contact Public Talk of India at:

TOPICS: Bihar,

Advertisement

YouTube

Instagram


Copyright © 2025 Public Talk of India.
Portal Developed by DiGital Companion