प्रदेश में पछुआ के कारण मौसम शुष्क होने के साथ तापमान में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार बीते 15 वर्षों के अंतराल में 25 नवंबर को पटना का न्यूनतम तापमान सबसे अधिक 16.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसी दिन 2020 में पटना का सबसे कम न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
गुरुवार को प्रदेश में 9.7 डिग्री सेल्सियस के साथ औरंगाबाद में सबसे कम न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। पटना का अधिकतम तापमान 28.1 डिग्री सेल्सियस एवं 30.2 डिग्री सेल्सियस के साथ अररिया (फारबिसगंज) में सर्वाधिक तापमान दर्ज किया गया।
सुबह के समय कोहरा छाए रहने की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में चार दिनों के दौरान पटना सहित ज्यादातर जिलों में सुबह के समय हल्के से मध्यम दर्जे का कोहरा छाए रहने की संभावना है। चार से पांच दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है।
चार दिनों के बाद न्यूनतम तापमान में क्रमिक गिरावट के आसार है। गुरुवार को प्रदेश में सबसे कम दृश्यता 450 मीटर पूर्णिया में दर्ज की गई। गुरुवार को वाल्मीकि नगर, मोतिहारी को छोड़ कर पटना सहित शेष जिलों के तापमान में वृद्धि दर्ज की गई।
पटना सहित आसपास के इलाकों में सुबह के हल्के स्तर का कोहरा छाए रहने के साथ दिन में धूप निकलने से मौसम सामान्य बना रहा।
For clarifications/queries, please contact Public Talk of India at:
+91-98119 03979 publictalkofindia@gmail.com
![]()
For clarifications/queries,
please contact Public Talk of India at:

